2 दिनों बाद फिर मानसून पर लगेगा ब्रेक, इन जिलों में बढ़ेगा तापमान, जानें ताजा वेदर अपडेट
Haryana weather news: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में एक बार फिर से बारिश का दौर सामने वाला है जिससे तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो राज्य में अब बारिश का दौर थम जाएगा और एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। राज्य के कई जिलों में दो दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी।
आज राज्य के इन जिलों में होगी बारिश
आज राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है लेकिन कल से बारिश का दौर थम जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से राज्य के इन जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। और दो दिनों तक हल्की बारिश होती रहेगी।
आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और भिवानी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि दो दिनों के बाद बारिश रुक जाएगा और राज्य में तापमान बढ़ने लगेगा जिससे लोगों को फिर से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मोनसुनी गतिविधियां एक बार फिर से कमजोर पड़ने वाली है।