हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इन जिलों में खूब बरसेंगे बदरा, देख ताजा अपडेट
Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। हालांकि अब मानसून पर ब्रेक लगने का टाइम भी आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुग्राम फरीदाबाद पलवल यमुनानगर रेवाड़ी सहित कई जिलों में बारिश होगी। वहीं पश्चिमी हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।
अब मानसूनी गतिविधियों पर लगेगी रोक
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक मदन खीचड़ ने बताया कि अब मानसून की गतिविधियों पर रोक लगने वाली है और राज्य में बारिश का दौर थमने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है जिसके वजह से राज्य में बारिश हो रही है लेकिन अब राज्य में बारिश का दौर थमने वाला है और उमस भरी गर्मी एक बार फिर से शुरू होने वाली है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश होगी। आज हरियाणा के यमुनानगर पंचकूला एनसीआर गुरुग्राम फरीदाबाद पलवल सहित कई जिलों में बारिश होने वाली है। वही हिसार फतेहाबाद भिवानी सिरसा सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।