MP Weather: मप्र में ठंड ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने किया 50% जिलों में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
Cold Wave Update MP: मध्य प्रदेश राज्य में शीतलहर के चलते ठंड नहीं समय से पहले दस्तक दे दी है। पिछले लगातार तीन-चार दिन से बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में भी गिरावट (MP weather update) देखने को मिली है। इस समय राज्य के कई जिलों में ठंडी हवाओं के चलते सर्द मौसम शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर में लगातार चौथी रात शीतलहर (cold wave) से लोग परेशान दिखाई दिए। बता दें कि इंदौर में रविवार रात को न्यूनतम तापमान बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इसके अलावा प्रदेश के रतलाम जिले (Ratlam weather) में भी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। वर्तमान में राज्य में राजस्थान की तरफ से सीधी आ रही बर्फीली हवाओं से पड़ रही ठंड में लोगों की दिनचर्या बदल दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 50% जिलों में ठंड (winter update MP) को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगली छह-सात रातों में भी पारा शीतलहर की वजह से 10 डिग्री से कम ही रहने (कल का मौसम) का अनुमान है। जिसके चलते आने वाले समय में प्रदेश में पड़ रही ठंड में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
मालवा-निमाड़ तक पहुंचा बर्फबारी का असर
जम्मू कश्मीर के पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर अब सीधे मालवा-निमाड़ तक पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से उत्तरी हवाएं मप्र में आ रही हैं। इससे मंदसौर सहित आसपास के इलाकों में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। सुबह और देर रात के वक्त ठिठुरन का अहसास महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के पहले दौर में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम स्तर है। अधिकतम तापमान भी घटकर 26.8 डिग्री (Mausam ki jankari) पर पहुंच गया है। यह ठंड का शुरुआती दौर माना जा रहा है लेकिन विभाग ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह से कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर दोनों बढ़ेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह की सैर के दौरान अब हल्की ठंडी हवाएं सिहरन पैदा करने लगी हैं। बाजारों में स्वेटर और मफलर की खरीदारी बढ़ने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी दिनों में सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंडक का असर महसूस होगा। फिलहाल मौसम सुहावना जरूर है, लेकिन आने वाले हफ्ते में तेज ठंड के लिए तैयार रहना होगा। (Kal ka Mausam)