{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड हुई शुरू, सुबह पड़ रही है धुंध, रात का पारा गिरा 

हरियाणा प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह धुंध पड़नी शुरू हो गई है और रात का पर भी लगातार गिर रहा है। वहीं आज कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को भी मिला है। प्रदेश के जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत और सिरसा सहित विभिन्न जिलों में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम में दिन की गर्मी में कुछ कमी आई है और रात को ठंड बढ़ने के साथ सुबह सवेरे धुंध छा रही है।
 

Haryana Weather Update: हरियाणा प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह धुंध पड़नी शुरू हो गई है और रात का पर भी लगातार गिर रहा है। वहीं आज कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को भी मिला है। प्रदेश के जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत और सिरसा सहित विभिन्न जिलों में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम में दिन की गर्मी में कुछ कमी आई है और रात को ठंड बढ़ने के साथ सुबह सवेरे धुंध छा रही है। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। जिससे फसलों को फायदा हो रहा है।

पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में रात के समय बढ़ी ठंडक 

हरियाणा प्रदेश में पिछले तीन दिन से रात को ठंडक बढ़ रही है और सुबह ढूंढ जाने से काफी देर तक धूप का असर नहीं होता है दोपहर में तीन-चार घंटे के लिए तपिश बढ़ती है लेकिन इस दौरान भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक ही बढ़ रहा है जिससे कुछ राहत मिली है आमजन को गुनगुनी धूप सुहानी लग रही है वहीं फसलों के लिए भी ज्यादा समय ठंडक होना अच्छा संकेत है इन दिनों सरसों में पहली सिंचाई चल रही है जबकि गेहूं की फसल में भी पानी शुरू हो चुका है। 

किसानों ने कहा कि अब ठंड फसलों के लिए बेहद जरूरी है। अच्छी बढ़वार के लिए एक बारिश का इंतजार है लेकिन पहले दिन की गर्मी से नुकसान हो रहा था। अब रबी सीजन की फसलों को ठंडा मौसम चाहिए है। इस बारे में कृषि अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि धुंध का फसलों के लिए विशेष महत्व है यह फसलों नमी प्रदान करती है। गेहूं, सरसों और जौ फसलों के लिए धुंध से मिलने वाली ओस की बूंदें नाइट्रोजन की आपूर्ति करती हैं और पौधों को पोषण देती हैं।