{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में आज से दिखेगा अर्नब चक्रवात का असर, इन सात जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, देखें अपडेट

 

 

Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में शुक्रवार को मौसम करवट लेने वाला है। आज शुक्रवार से हरियाणा में भी अर्नब चक्रवात का असर दिखना शुरू हो जाएगा। अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में झमाझम बारिश होती रहेगी। पूर्वी हरियाणा में चक्रवात का अधिक असर देखने को मिलेगा। हरियाणा के यमुनानगर करनाल पानीपत सोनीपत पलवल फरीदाबाद में भीषण बारिश की संभावना जताई गई है।

 

 उत्तरी हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

 उत्तरी हरियाणा में भी मौसम विभाग ने अरनव चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया है। 27 से 29 सितंबर तक हरियाणा के तमाम जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और चमक गरज के साथ भारी बारिश होगी। अंबाला पंचकूला यमुनानगर कुरुक्षेत्र में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

 

 दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में भी बूंदाबांदी का अलर्ट 

 दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में भी बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी जिससे मौसम काफी ठंडा हो जाएगा। राज्य के तमाम जिलों में मौसम विभाग के द्वारा तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

लंबे समय से हरियाणा के लोग गर्मी के वजह से परेशान थे। बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी इसके साथ ही साथ मौसम भी सुहावना हो जाएगा।

मानसून की विदाई के बीच बारिश

एक तरफ हरियाणा में मानसून की विदाई होने वाली है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के तमाम जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो जल्द हरियाणा से मानसून की विदाई हो जाएगी हालांकि फिलहाल चार दिनों तक तूफानी बारिश होगी।