हरियाणा में गन्ने का भाव 550 रुपये क्विंटल करने की मांग
मंगलवार को एक ऑनलाइन बैठक में 550 रुपये प्रति क्विंटल भाव की मांग उठाई गई।
Sep 2, 2026, 09:42 IST
HARYANA NEWS : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पिछले दिनों चीनी की कीमतों में उछाल आने से अब किसान भी गन्ने की कीमतों में इजाफा चाहते है।
550 रुपये प्रति क्विंटल भाव की मांग
इसी के चलते गन्ना किसान कमेटी व किसान सभा हरियाणा ने प्रदेश में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग की है।
मंगलवार को एक ऑनलाइन बैठक में 550 रुपये प्रति क्विंटल भाव की मांग उठाई गई।
इस मांग को लेकर 15 सितंबर तक सभी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन सौपने।
बलबीर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चीनी के भाव में अत्यधिक वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद गन्ना किसानों को उनकी फसल का पूरा और उचित भाव नहीं मिल रहा है।
गन्ना मुख्य नकदी फसल है। भाव अच्छे से ना मिलने से किसान कर्जदार होते जा रहे हैं और गन्ने की खेती छोड़ने को मजबूर हैं।