Haryana Rain Alert: उमस के बीच हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, यहां देखें ताजा वेदर अपडेट
Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने करवट लिया है। गर्मी और उमस के बीच राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत में कई चक्रवर्ती सिस्टम एक्टिव हो गए हैं जिसका सीधा असर हरियाणा में देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग में आज शाम तक उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे वहीं ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी पंचकूला और आसपास के जिलों में तेज बारिश हुई वहीं कई नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया।
आज इन जिलों में बारिश होगी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल पानीपत सोनीपत रोहतक झज्जर गुरुग्राम फरीदाबाद पलवल रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं सिरसा फतेहाबाद हिसार जींद भिवानी और चरखी दादरी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
गर्मी से मिलेगी राहत
राज्य में तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक बारिश होती रहेगी। बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।