{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana Rain Alert: अगले 3 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में चमक गरज के साथ होगी बारिश, देखिए ताजा अलर्ट

 

 

Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ लिया है। शनिवार की सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो आज रात से हिसार महेंद्रगढ़ फतेहाबाद सिरसा और डबवाली में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी।

 इन जिलों में आज रात से शुरू होगा तूफानी बारिश का दौर

 मौसम विभाग के अनुसार आज रात से हरियाणा के  गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद, सोनीपत और पानीपत समेत कई जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी। महेंद्रगढ़ फतेहाबाद करनाल यमुनानगर कैथल सिरसा कुरुक्षेत्र और अंबाला में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।


 डूब गया रेवाड़ी

 लगातार होने वाली बारिश के कारण रेवाड़ी में सड़कों पर पानी भर गया है वहीं कई इलाके पूरी तरह से डूब गए हैं। गुरुग्राम में भी तूफानी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है वही हरियाणा के कई जिलों में लगातार होने वाली बारिश के कारण मौत की भी खबरें सामने आई है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। अगस्त के महीने में राज्य में झमाझम बारिश होती रहेगी।