{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana Weather: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, 10 अक्टूबर तक इन जिलों में होगी बारिश, देखिए अलर्ट 

 

Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय हुआ है जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। 10 अक्टूबर तक हरियाणा के तमाम जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 12 अक्टूबर से हरियाणा में ठंड 10 तक देगी और राज्य के कई जिलों में हल्की गुलाबी ठंड देखने को मिलेगी।

 

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में इस मौसम प्रणाली के कारण बर्फबारी होने से वहां से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों के तापमान को प्रभावित करेंगी। हरियाणा के चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी और मेवात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से इन जिलों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

आसमान में बढ़ेगी बादलों की आवाजाही

 मौसम विभाग के द्वारा पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल कैथल जींद रोहतक और झज्जर में हल्की मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

 राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी लेकिन बारिश होने से तापमान में बढ़ोतरी पर ब्रेक लगेगा। मौसम विभाग की माने तो हरियाणा के लोगों को बारिश होने से गर्मी से रात मिलेगी वहीं जल्द ठंड भी दस्तक देने वाली है।