Haryana Weather : हरियाणा में रूठा मानसून, 40 डिग्री पहुंच तापमान, जानिए फिर कब होगी बारिश
Haryana Weather : हरियाणा में मानसून की रफ्तार कम चुकी है और एक बार फिर से गर्मी और धूप की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। राज्य की अधिकतर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है वहीं हिसार और भिवानी में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कमजोर पड़ी मानसूनी गतिविधियां
हरियाणा में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ चुकी है। हिमालय की तलहटी की ओर मानसून की ट्रफ रेखा खिसकने से राज्य में फिलहाल बारिश के आसार नहीं बन रहे है। 31 अगस्त तक राज्य में बारिश नहीं होगी।
13 जिलों में बढ़ गया तापमान
राज्य के 13 जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। भिवानी में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है वही महेंद्रगढ़ में 36 डिग्री और रोहतक में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। फरीदाबाद चरखी दादरी और सिरसा में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
सितंबर में एक्टिव होगा मानसून
सितंबर के महीने में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा जिससे राज्य में झमाझम बारिश होगी। मानसून के एक्टिव होने से 1 सितंबर से राज्य की अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। फिर से मौसम सितंबर में सुहाना होगा।