Haryana Weather: 10,11 और 12 तारीख को हरियाणा में जमकर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
Haryana Weather : हरियाणा में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के द्वारा राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगस्त के महीने में राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश होती रहेगी। राज्य के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। 10, 11 और 12 तारीख को राज्य में तूफानी बारिश होगी।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के द्वारा आज यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, गुरुग्राम सहित कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुग्राम में बिगड़े हालात
लगातार होने वाली बारिश की वजह से गुरुग्राम में हालत बिगड़ने लगे हैं। सड़कों पर पानी भर गया है वहीं कई पॉस एरियाज में भी पानी भरने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। कई जगह तो गुरुग्राम में घरों में भी पानी घुस चुका है जिसकी वजह से लोग लगातार परेशान हो रहे हैं।
अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत
एक तरफ लगातार बारिश हो रही है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मौसम विभाग में स्पष्ट कर दिया है कि अभी राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में फिलहाल झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में नया सरकुलेशन बन रहा है जिसकी वजह से राज्य में लगातार 10 दिनों तक बारिश होती रहेगी वहीं सितंबर में भी कुछ दिन बारिश होने की संभावना है।