{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana Weather: हरियाणा में चार दिनों तक होगी नॉनस्टॉप बारिश, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी 

 

 

 Haryana Weather : सोमवार से हरियाणा में एक बार पूरी तरह से मानसून एक्टिव हो चुका है। राज्य में होने वाली लगातार बारिश के कारण एक तरफ किसानों को रात मिली है वहीं दूसरी तरफ आम जनता की परेशानियां बढ़ रही है।

 

सोमवार को हिसार भिवानी जींद रोहतक यमुनानगर और अंबाला में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई वहीं आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रेवाड़ी रोहतक अंबाला गुरुग्राम सहित कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होगी।

 

 भारत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहाना बना रहेगा। आज शाम से कई राज्यों में ताबड़तोड़ बारिश की शुरुआत होने वाली है।

12 अगस्त तक बनी रहेगी मानसूनी गतिविधियां 

 हरियाणा में 12 अगस्त तक मानसून गतिविधियां बनी रहेगी। राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे और लगातार बारिश होती रहेगी वहीं यमुनानगर में 82 म तक वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के कई जिलों में सड़कों पर पानी भर चुका है।

 आज मंगलवार को भी राज्य की अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने वाली है वही हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार चार दिनों तक नॉनस्टॉप बारिश होती रहेगी। कई इलाकों में जल भराव की समस्या भी देखने को मिल रही है वहीं कई जिलों में तो घरों में पानी भर चुका है।