Haryana Weather Update : हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, जानें 30 अगस्त तक प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
Haryana Weather Update : हरियाणा में किसानों के लिए निराशजनक खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है।
हालांकि राज्य में 30 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।
तापमान में होगी बढ़ोतरी
हरियाणा में मानसून की सक्रियता में कमी के कारण पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश देखने को नहीं मिली है। वहीँ वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। कुछ जिलों का तापमान 36 डिग्री को पार कर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार
अधिक जानकारी के लिए बता दे की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है
परंतु मानसून टर्फ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता में अगले चार-पांच दिनों में थोड़ी कमी आने की संभावना बन रही है।
30 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
IMD के नए अपडेट के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है। वहीँ 30 अगस्त तक मौसम आमतौर पर बदलाव देखने को मिलेगा साथ ही बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है।
इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।