Haryana Weather Update : हरियाणा के पंचकूला, अंबाला समेत इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अगले 72 घंटे का मौसम पूर्वानुमान
Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ गया है। आने वाले दिनों में बारिश के आसार काम दिख रहे है , जबकि आज कई जिलों बारिश के आसार नजर आ रहे है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार तीन जिलों में वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसमें पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल है।
प्रदेश में इस बार कम हुई है बारिश
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून की गतिविधियां में कमी आई है। वहीँ अभी तक प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
30 अगस्त कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
आने वाले 72 Hour तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 अगस्त तक प्रदेश में मौसम परिवतनशील रहने वाला है बारिश की कमी के चलते अधिकतम तापमान भी बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
सितम्बर में बारिश की गतिविधियां होगी तेज
मौसम विभाग के अनुसार अगले महीने में फिर से वर्षा होने पर वह फसल को नुकसान हो सकता है।
मौसम विज्ञानियों ( IMD UPDATE )ने पहले ही इस बार सामान्य से कम वर्षा होने की चेतावनी जारी ( Rain Alert ) की थी। यदि ऐसा होता है उसका असर फसलों पर देखने को मिलेगा।