{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा राजस्थान समेत देश के इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी धूलभरी हवाएं

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार (19 जुलाई 2026) से पवित्र अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है
 

IMD Weather Update Today : हरियाणा राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज अब बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों तक हो रही मूसलाधार बारिश ने  आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया हुआ है।


 वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार (19 जुलाई 2026) से पवित्र अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।

बात करें अगर पहाड़ी राज्यों की तो यहां कुदरत का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।


दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। 

राजस्थान हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम 

राजस्थान हरियाणा में सुबह मौसम सुहाना रहने के बाद दोपहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। हवा के झोंके कभी-कभार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकते हैं। इसके साथ ही बता दें जोकि हरियाणा राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि उमस भरी गर्मी से दिल्लीवालों को पूरी राहत नहीं मिलेगी।

उत्तर प्रदेश ( UP )में भारी बारिश का अनुमान

 मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश या तेज गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। फिलहाल प्रशासन ने पूरे राज्य में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है और लोगों को खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी है।