{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Kal Ka Mausam: अगले दो दिन हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, आज जींद, सोनीपत सहित 8 जिलों में बरसे बदरा 

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने मौसम सिस्टम की वजह से हरियाणा में 5 और 6 अगस्त को जींद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, जगाधरी, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित प्रदेश भर में कुछ जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
 

Rain Alert Haryana: हरियाणा प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अगले 2 दिन 5 और 6 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश (कल का मौसम) होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने मौसम सिस्टम की वजह से हरियाणा में 5 और 6 अगस्त को जींद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, जगाधरी, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित प्रदेश भर में कुछ जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में हो रही बारिश (Rain Update Haryana) ने एक बार फिर किसानों के चेहरों पर रौनक लौटा दी है। बता दें कि प्रदेश में इस बार मानसून के देरी से पहुंचने के कारण बारिश सामान्य से कम हुई है। 

जींद और सोनीपत सहित आठ जिलों में आज सुबह से शुरू हुई बारिश 

हरियाणा प्रदेश के जींद और सोनीपत सहित पंचकुला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और गुरुग्राम जिले में आज सुबह से हल्की से मध्यम बारिश (Rain Alert Haryana) शुरू हो गई है। वहीं कल सिरसा जिले में राजस्थान सीमा से लगे नाथूसरी-चोपटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में भारी बारिश हुई। जानकारी के अनुसार कल सोमवार को नाथूसरी-चोपटा ब्लॉक के लगभग एक दर्जन गांवों में लगातार 3 घंटे तक तेज बारिश होने से कुछ स्थानों पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं कुरुक्षेत्र में छत का लेंटर गिरने से एक दम्पति की मौत की खबर भी सामने आई है। हालांकि जुलाई महीने में इस बार फरीदाबाद और पलवल को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। आईएमडी  (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार आप एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। (कल का मौसम)