{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के इन 4 जिलों में आज होगी ताबड़तोड़ बारिश, ब्रजपात का अलर्ट जारी, देखें ताज़ा अपडेट 

 

Haryana Weather News: हरियाणा में आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ तेज बारिश का alert जारी किया गया है। आज राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ भारी बारिश होने वाली है।

 दो दिनों के बाद मानसून पर लगेगा ब्रेक 

 मौसम विभाग की माने तो दो दिनों के बाद मानसून पर ब्रेक लगेगा। 15 अगस्त के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और बारिश का दौर थम जाएगा।

 आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

 मौसम विभाग के द्वारा आज हरियाणा के उत्तर पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज अंबाला पंचकूला यमुनानगर कुरुक्षेत्र गुरुग्राम में तूफानी बारिश होगी वहीं इन क्षेत्रों में ब्रजपात का alert भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के द्वारा करनाल कैथल और आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट 

हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी में मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। इस बार हरियाणा में हर साल के मुकाबले कम बारिश होगी। कम बारिश होने से किसानों की परेशानियां बढ़ सकती है।