{"vars":{"id": "114287:4880"}}

किसानों के लिए जरूरी सुचना! MSP पर फसल बेचने और खाद के लिए 31 जुलाई से पहले 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पर पंजीकरण अनिवार्य

किसानों ने अभी तक मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora) पर खरीफ की फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास 31 जुलाई तक पंजीकरण कराने का मौका है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
 

Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की फसल तैयार होने पर जब किसान मंडी में सरकारी एजेंसी के पास फसल बेचने जाएंगे तो पोर्टल में दर्ज फसल ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। जिसके लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है और ये आप 31 जुलाई तक कर सकते है।  इसके बाद आपको मौका नहीं मिलेगा। 

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की किसानों ने अभी तक मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora) पर खरीफ की फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास 31 जुलाई तक पंजीकरण कराने का मौका है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। यह आवश्यक इसलिए है, क्योंकि किसानों को खाद भी पोर्टल में दर्ज जमीन और फसल के अनुसार ही मिलेगी।

पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

फसल पंजीकरण कराने वाले किसान के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) आइडी के रूप में होना चाहिए।

सुचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की किसानों को पंजीकरण  (Meri Fasal Mera Byora) में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत सामने आ रही है तो वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-117 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के खंड कार्यालय से भी मदद ले सकते हैं।

कैसे करें पंजीकरण ?

किसान अपने गांव के कामन सर्विस सेंटर (CSC) अटल सेवा केंद्र पर पंजीकरण करवा सकते है। 

 अपने मोबाइल नंबर से fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

 कृषि मंत्री ने अधिकारीयों को दिए निर्देश 

 कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं।