{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 हरियाणा में तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया रेड अलर्ट

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है वहीं मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा अगले चार दिनों तक राज्य में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान को की माने तो राज्य में अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 

 पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी लेकिन बारिश होने से तापमान में अब गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार मंगलवार बुधवार को राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश होगी।

 शनिवार को करनाल में काफी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिला वहीं आज रविवार को भी गुरुग्राम अंबाला सोनीपत सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर बारिश हो रही है वहीं कई जगहों पर उमस भरी गर्मी के वजह से भी लोग परेशान हैं।

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी तापमान है बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी और राज्य में बारिश होती रहेगी। हालांकि सितंबर में कम बारिश दर्ज की जाएगी। बारिश की मात्रा कम होने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा परेशान किसानों की बढ़ गई है।