{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 हरियाणा में फिर कमजोर पड़ा मानसून, इन जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, देखिए अपडेट

 

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून कमजोर पड़ गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बारिश हो रही थी लेकिन एक बार फिर से बारिश का दौर थम गया है। इस बार मानसून काफी कमजोर अवस्था में दिखा है। सामान्य से इस बार 34 परसेंट कम बारिश दर्ज की गई है।

 
इस दौरान करीब 568.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिक वर्षा और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा नीचे रहा।

उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

 हरियाणा में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद अब उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो हरियाणा में अगले 7 दिनों तक बारिश का कोई भी अनुमान नहीं है।

 सितंबर में फिर सक्रिय होगा मानसून 

 सितंबर के महीने में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। सितंबर में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं हालांकि इस सितंबर में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की जाएगी।

 बारिश कम होने से किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही है क्योंकि फसलों पर बारिश कम होने का असर सीधा दिखने लगा है। किसानों का कहना है कि इस साल हर साल के तुलना में फसल काफी सामान्य मात्रा में उपज होगा।