आज रात से फिर एक्टिव होगा मानसून! 22,23 और 24 अगस्त को इन जिलों में होगी झमाझम बारिश,देखें अपडेट
Haryana Weather : हरियाणा में आज रात से एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में उमस और गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही थी लेकिन एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसका सीधा असर हरियाणा में देखने को मिलेगा। हरियाणा के कई जिलों में बारिश होगी।
हरियाणा के कई जिलों में लगातार तीन दिनों तक होगी बारिश
मौसम विज्ञान को की माने तो आज शुक्रवार की आधी रात हरियाणा में मानसून एक्टिव होगा और राज्य में झमाझम बारिश होगी। राज्य की अधिकतर जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के द्वारा आज हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोनीपत करनाल अंबाला रेवाड़ी गुरुग्राम हिसार शहीद कई जिलों में लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश होगी।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र में 99.5 मिमी और यमुनानगर में 66.5 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा पंचकूला में 17.0 मिमी, गुरुग्राम में 11.0 मिमी, फरीदाबाद में 9.5 मिमी और कैथल में 3.0 मिमी बारिश हुई।