कल से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश, आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार
Haryana Rain Alert: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी के वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। राज्य में 2 सितंबर से एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग की माने तो आज हरियाणा के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होगी।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो आज पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल पानीपत सोनीपत गुरुग्राम फरीदाबाद पलवल और नूह में बारिश के आसार हैं। वहीं सिरसा हिसार फतेहाबाद जींद भिवानी चरखी दादरी रोहतक झज्जर रेवाड़ी में भारी बारिश होगी।
कल से मौसम लगा यू टर्न
हरियाणा में कल से मौसम यू टर्न लेगा । कल 2 तारीख से अचानक मानसून एक्टिव होने वाला है और पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल और दक्षिणी हरियाणा में तेज बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं चलेंगी।
तापमान में होगी गिरावट
एक बार फिर से मानसून के एक्टिव होने से राज्य में झमाझम बारिश होगी। बारिश होने से तापमान गिरेगा और मौसम में ठंडक आएगी। फिलहाल राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।
राज्य में गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में फसल भी अब गर्मी के वजह से जलने लगे है।