Rain Alert 7 June: हरियाणा के 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 11 और 12 जून को प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम
Rain Alert Haryana: हरियाणा प्रदेश में आज मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी (Rain Alert Haryana) और कुछ जिलों में तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं आज पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के साथ प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तेज आंधी में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में आज अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी हरियाणा के पांच जिलों में आज धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी (Rain Alert) होने की संभावना है। आज 6 जून को प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूंह और गुरुग्राम जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि 5 जून को भी महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और नारनौल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम (Haryana Weather) सुहाना हो गया था। हालांकि आज प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं रोहतक जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
11 और 12 जून को फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 8 जून से 10 जून तक अगले तीन दिन भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 11 और 12 जून को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेश में कुछ शहरों में हल्की से तेज बारिश होने (Rain Alert Haryana) का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना भी है। (Kal ka Mausam Haryana)