{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Kal Ka Mausam: हरियाणा में मौसम ने मारी पलटी, कल से अगले 4 दिन लगातार बारिश का दौर रहेगा जारी 

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल के बाद 2 से 5 मई तक राज्य के हरियाणा के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं चलेगी और गरज के साथ बारिश (Rain Alert Haryana) होगी. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. 4 मई को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बादल छाने (Haryana Weather) और पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर सहित कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने से पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन को निजात मिलेगी।
 
Rain Alert Haryana: हरियाणा प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। प्रदेश के कई जिलों में कल हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार कल 2 में से अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश का यह दौर लगातार जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल वीरवार को देर रात प्रदेश के जींद, सोनीपत, पानीपत, कैथल, पंचकूला और अंबाला में बारिश व कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में ओलावृष्टि के साथ वर्षा हुई है। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा में पहले ही वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया था। 

अगले 4 दिन प्रदेश में रहेगा बारिश का दौर जारी

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने हरियाणा प्रदेश में अगले चार दिन लगातार बारिश (Rain Alert Haryana) का दौर जारी रहने का अनुमान जारी किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील (Rain alert Haryana) रहने की संभावना है। इस दौरान 2 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 3 से 5 मई के दौरान हरियाणा में आंशिक बादलवाई (Haryana weather) रहने तथा बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है।