{"vars":{"id": "114287:4880"}}

MP Weather: मप्र के कई जिलों में तापमान में हुई बढ़ोतरी, ठंड से मिली राहत, देखिए कैसा रहेगा कल प्रदेश में मौसम ?

मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद आमजन को ठंड से राहत मिली है। नवंबर के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट ली है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में रहवासियों को ठंड से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच और उज्जैन (Ujjain weather) सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद यह 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया। 
 

Kal Ka Mosam: मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद आमजन को ठंड से राहत मिली है। नवंबर के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट ली है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में रहवासियों को ठंड से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच और उज्जैन (Ujjain weather) सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद यह 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया। 

प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ा है। इससे पहले ठंड बढ़ने (winter update MP) पर यह 10 डिग्री तक पहुंच गया था। अधिकतम तापमान भी बढ़ोतरी के रुझान में है, हालांकि इसकी वृद्धि न्यूनतम तापमान की तुलना में कम है। 5 दिन पहले अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास था, जो अब बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो गया है। 

कल भी प्रदेश में मौसम (Kal ka Mausam) रहेगा साफ 

मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा (weather report MP) और तेज धूप खिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार कल शीत लहर (cold wave) की कोई संभावना नहीं है, यानी ठंड से राहत आगे भी बनी रहेगी। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले दो दिन मध्य प्रदेश राज्य में शीत लहर से राहत के आसार हैं। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी (MP Weather) भी संभावित है। अभी तापमान स्थिर रहने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित विभिन्न जिलों में नवंबर महीने में कई वर्षों बाद रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ी थी। लेकिन अब आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश राज्य के रहवासियों को ठंड से कुछ राहत मिलने का अनुमान है। 

रतलाम में नहीं हुआ इस बार अब तक एक भी कोल्ड-डे

रतलाम जिले के मौसम (Ratlam Weather) की बात करें तो नवंबर की समाप्ति में एक सप्ताह शेष है, लेकिन इस बार अब तक एक भी कोल्ड डे (cold day) दर्ज नहीं हुआ है। जबकि पिछले वर्ष नवंबर महीने में दो बार कोल्ड डे की स्थिति बनी थी। पिछले वर्ष 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था, जो इस बार की तुलना में कम है