{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के इन जिलों में अगले 2 दिनों तक चमक गरज के साथ होगी बारिश, पढ़े IMD का Alert 

 

 

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के द्वारा एक बार फिर से राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 आज इन जिलों में होगी तेज बारिश

 

 मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र करनाल सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है।

 

 कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

 मौसम विभाग के द्वारा हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। हिसार करनाल कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।

 किसानों से मौसम विभाग ने किया अपील

 मौसम विभाग के द्वारा किसानों से अपील किया गया है कि फिलहाल खेतों में सिंचाई न करें इसके साथ ही साथ खेतों में अभी उर्वरक का उपयोग भी ना करें। खेतों में सिंचाई करने से अधिक पानी के वजह से फसलों को नुकसान हो सकता है।