{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 हरियाणा के इन जिलों में 17 अगस्त तक होगी मूसलधार बारिश, कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

 

Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में मानसून सक्रिय बना हुआ है। राज्य के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हो रही है जिसकी वजह से दिन पर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में 17 तारीख तक मूसलधार बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

  मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से हरियाणा के तमाम जिलों में तूफानी बारिश होगी। 10 अगस्त तक राज्य में मानसून हवाएं सक्रिय रहेगी जिसकी वजह से ज्यादातर इलाकों में बारिश होती रहेगी वहीं 17 तारीख तक मुसलधर बारिश का रिजल्ट जारी किया गया है।

 अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश जारी किया गया है।  17 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश होती रहेगी हालांकि अगस्त के महीने में अच्छी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताया है ।