MP Weather: मप्र में मौसम ने मारी पलटी; 1 दिन में 5 डिग्री तक गिरा पारा, बढ़ी ठंड
MP Weather Update: मध्यप्रदेश राज्य में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पढ़नी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में आज रविवार को सुबह गिरावट के साथ तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। बता दें कि कल शनिवार को प्रदेश में मौसम ने ऐसी पलटी मारी की तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री था, वहीं शनिवार को यह 5 डिग्री की गिरावट के साथ 10.4 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से भी तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान भी 27 से फिसलकर 26.3 डिग्री पर आ गया। इधर, रतलाम में रात का तापमान 15 डिग्री पर आ गया।
इंदौर में दिन भर ठंडक घुली रही, धूप कमजोर रही और घरों में भी सर्दी महसूस होती रही। हालांकि रविवार को फिर हल्का तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को विजिबिलिटी 1500 से 5000 मीटर के बीच रही। सुबह साढ़े 8 बजे ही तापमान 17.4 डिग्री पहुंच गया था। हवा 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शहर के बाहरी इलाकों में रात से सुबह तक घना कोहरा पसरा रहा। इंदौर को छोड़कर प्रदेश के 12 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया।
रतलाम में दिन में बढ़ी ठंडक, 2.2 डिग्री गिरा पारा
रतलाम दिन में फिर ठंड बढ़ने लगी है। पिछले 3 दिन में तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले 3 दिन का सबसे कम तापमान है। 27 नवंबर को तापमान 29.2 डिग्री था। अधिकतम तापमान में भले ही गिरावट आ रही है लेकिन न्यूनतम तापमान पिछले 3 दिन से 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 नवंबर को 10 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक आगे तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिसंबर से ठंड बढ़ने की संभावना है।