पंचकूला जीरकपुर बायपास में रोड़ा बने 4106 पेड़, अब बचाने पर मंथन
HARYANA NEW BYPAAS: हरियाणा के नए बायपास को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दे की जीरकपुर-पंचकूला बाईपास के निर्माण को राह में हरियाणा और पंजाब के 4,106 पेड़ प्रभावित होंगे।
पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित गोल्फ कोर्स का एक हिस्सा भी प्रस्तावित बाईपास की जद में आ रहा है।
पेड़ों और गोल्फ कोर्स को बचाने के लिए बाईपास का संरेखण (एलाइनमेंट) करीब 30 मीटर दूर करने का सुझाव दिया गया है।
इससे करीब 1,000 पेड़ों को बचाया जा सकता है। हालांकि, अभी संरेखण बदलने पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने दी ये जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा विधानसभा में रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा के सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाईपास का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकार क्षेत्र में है। मंत्री के अनुसार 19.200 किलोमीटर लंबा बाईपास एनएच-7 पर बोर छत लाइट प्वाइंट के पास से शुरू होकर पुराने पंचकूला के पास एनएच-5 से जुड़ेगा।
परियोजना को केंद्र की कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने 9 अप्रैल 2025 को मंजूरी दी थी।
इसका निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल के तहद किया जा रहा है। करीब 1,000 पेड़ों को बचाने के लिए बाईपास का मंरेखण गोल्फ कोर्स से लगभग 30 मीटर दूर करने का सुझाव दिया गया है।
इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई है। हाईकोर्ट के 15 जुलाई 2026 के आदेश के बाद NHAI इस बात पर ध्यान दे रहा है।