Haryana News: ACB की हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगे हाथ
Haryana News: हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सेक्टर-3 स्थित पॉलीक्लिनिक के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन जोनल कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत विनय पुत्र राजबीर सिंह, निवासी गांव बलियाना, रोहतक को ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा 12000 रुपए की रिश्वत ली गई थी।
विनय से थाने में की जा रही है पुछताछ
एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक रेंज की टीम ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सेक्टर-3 स्थित पॉलीक्लिनिक के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन जोनल कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत विनय को ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार कर थाने ले गई है। रिश्वत के मामले में विनय से अब एसीपी की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के अनुसार विनय ने 15000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।