{"vars":{"id": "114287:4880"}}

ACB RAID : सिरसा में खाकी फिर हुई दागदार...20 हजार रिश्वत लेते धरा गया ASI जगजीत सिंह 

एसीबी इंचार्ज सिरसा सत्यवान के अनुसार उन्हें एएसआई जगजीत सिंह की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच पड़ताल होने के बाद एसीबी सिरसा प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई
 

HARYANA ACB RAID : हरियाणा के सिरसा जिले में खाकी एक बार फिर से दागदार हो गई है।  बता दे की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सिरसा की टीम ने डबवाली के गोल बाजार चौकी में तैनात एएसआई जगजीत सिंह को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ACB सिरसा टीम ने की कार्रवाई 

एसीबी इंचार्ज सिरसा सत्यवान के अनुसार उन्हें एएसआई जगजीत सिंह की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच पड़ताल होने के बाद एसीबी सिरसा प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई और शिकायत के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया

20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार टीम ने एएसआई को 20 हजार रुपये मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एसआई से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।