{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन! 5 हजार की रिश्वत लेते धरा गया बिजली कर्मचारी 

बिजली विभाग का कर्मचारी  रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है।  बता दे की ACB की टीम पिछले काफी समय से एक्शन मूढ़ में दिखाई दे रही है।
 

Haryana ACB action : हरियाणा में एक बार फिर रिश्वतखोरी के खिलाफ एक बार दिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है।

 बता दे की एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की एक टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है।

जिसके तहद बिजली विभाग का कर्मचारी  रंगे हाथों  गिरफ्तार हुआ है।  बता दे की ACB की टीम पिछले काफी समय से एक्शन मूढ़ में दिखाई दे रही है।

 और लोगों को रिश्वतखोरों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सतर्क भी कर रही है। 

5 हजार की रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी गिरफ्तार 

 मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की यह मामला कल का है जहाँ मॉडल टाउन स्थित बिजली निगम के क्लर्क संदीप को गिरफ्तार किया गया,

जब उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सिवान ऑफिस में कंज्यूमर क्लर्क संदीप गर्ग को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।

आरोपी को सोलर सिस्टम के लिए सरकारी सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।


मोके पर तैनात हुई थी टीम 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की  शिकायत की पुष्टि के बाद, अंबाला ACB ने क्लर्क संदीप को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित जाल बिछाया।


शिकायत दर्ज कराई गई थी कि संदीप गर्ग दो अलग-अलग सोलर सब्सिडी फाइलों का पेमेंट जारी करने के बदले ₹5,000 की रिश्वत मांग रहा था।  

जैसे ही आरोपी ने दो फाइलों के लिए 2,500-2,500 की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। 


उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।