{"vars":{"id": "114287:4880"}}

बिजली विभाग के SE गीतू राम की आत्महत्या मामले में बड़ा अपडेट, निगम के एमडी समेत 14 नामजद

एसई के सेवानिवृत्ति संबंधी भतों का 10 दिन में भुगतान किए जाने का आश्वासन भी दिया है। इसके बाद गीतू राम के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव उठा लिया और मौत के 34 घंटे बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

SE GEETA RAAM SUSIDE : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिजली निगम के निलंबित अधीक्षण अभियंता (एसई) गीतू राम तंवर के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) समेत 14 लोगों को नामजद कर लिया। जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

 भतों का 10 दिन में भुगतान 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रशासन ने एसई के सेवानिवृत्ति संबंधी भतों का 10 दिन में भुगतान किए जाने का आश्वासन भी दिया है। इसके बाद गीतू राम के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव उठा लिया और मौत के 34 घंटे बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 पत्नी प्रीति तंवर की तहरीर पर FIR दर्ज 

इससे पहले पुलिस ने मंगलवार रात गीतू राम की पत्नी प्रीति तंवर की तहरीर पर जो एफआईआर दर्ज की थी उसमें आरोपियों का कॉलम खाली छोड़ दिया था। जबकि सुसाइड नोट में बिजली निगम के 12 अफसरों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। एफआईआर की कापी देख गीतू राम के परिजन भड़क गए थे। उन्होंने शव उठाने का एलान कर दिया था।

पुलिस के अनुसार 

तहरीर के आधार पर आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़े गए हैं। यदि और लोगों की संलिप्तता मिलेगी या परिवार की ओर से नाम दिए जाएंगे तो उन्हें भी आरोपियों में शामिल कर जांच होगी - राजीव कुमार, डीएसपी

मंगलवार सुबह से उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे। ये लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और बखांस्तगी की मांग कर रहे थे। सबसे ज्यादा गुस्सा आरोपियों का कॉलम खाली होने पर था।

14 लोगों का नाम दर्ज 

पुलिस ने एफआईआर प्रीति को तहरीर पर नहीं सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज कर ली थी। परिजन और दलित समाज के लोगों के जमा होने की जानकारी पर दोपहर में एक-एक करके डीएसपी राजीव चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति और अतिरिक्त उपायुक्त राहुल रईया पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि तहरीर में दिए सभी 14 लोगों को नामजद कर लिया है।