School Holiday: 20 और 21 दिसंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, आदेश जारी
School Holiday 20th and 21st December: स्कूली बच्चों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की इस कड़ाके की ठंढ में बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।
वैसे तो पंजाब में सर्दियों की छुट्टियों का एलान हो चूका है लेकिन इसी बिच एक अच्छी खबर बच्चों के लिए आ रही है की लुधियाना में नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर, लुधियाना के विभिन्न स्कूलों से चुनाव सामग्री और मतदान कर्मियों के परिवहन के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। पत्र के अनुसार, लुधियाना के स्कूलों में 20 और 21 दिसम्बर को छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।
ये आदेश हुए है जारी
अधिक जानकरी के लिए बता दे की इस संबंध में, जिला चुनाव अधिकारी और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार, लुधियाना के स्कूलों में 20 और 21 दिसम्बर को छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।
बतादे की यह निर्णय इस कारण लिया गया है, क्योंकि चुनाव के दौरान स्कूल बसें चुनाव सामग्री और मतदान कर्मियों के परिवहन के लिए व्यस्त रहने वाली है जिससे चलते स्कूलों में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए बसों की कमी हो सकती है और बच्चों को काफी दिक्ततों का सामना करना पड़ सकता है ।
इस स्थिति से बचने के लिए, इन दोनों दिनों में छुट्टी की घोषणा की गई है। ताकि बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत सामना न करना पड़े।
पंजाब में शीतकालीन अवकाश कब से कब तक रहेगा
देश के पंजाब राज्य में इन दिनों शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब राज्य में बढ़ती ठंड के साथ-साथ तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
ऐसे में शिक्षा विभाग ने पंजाब राज्य के स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। पंजाब राज्य में अगर 31 दिसंबर के बाद भी ठंड लगातार पड़ती है तो स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है।
Delhi Winter School Holiday
देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार राजधानी दिल्ली में स्कूलों के अंदर 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
यह अवकाश दिल्ली सरकार के सरकारी और सहायता प्राप्त दोनों प्रकार के स्कूलों में रहेगा। जानकारी के अनुसार मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए तिथियां में बदलाव भी किया जा सकता है।