{"vars":{"id": "114287:4880"}}

DELHI Building Collapses : दिल्ली में 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, पांच छात्रों की मौत

हॉस्टल डेज नाम की इस इमारत में छात्रों का पीजी हॉस्टल संचालित हो रहा था। घटना में पांच छात्रों की मौत हो गई जबकि मलबे में 20 से 25 छात्रों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
 

NEW DELHI :  दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हॉस्टल डेज नाम की इस इमारत में छात्रों का पीजी हॉस्टल संचालित हो रहा था। घटना में पांच छात्रों की मौत हो गई जबकि मलबे में 20 से 25 छात्रों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 अब तक नौ को निकाला जा चुका है। इनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र अपने कमरों में थे।

दोपहर की घटना 

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक, हादसा दोपहर संकरी गलियों के 1:30 बजे हुआ।

 दमकल विभाग की 8 गाड़ियों समेत कई बचाव दल मौके पर पहुंचे और छात्रों को निकालना शुरू किया। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। बचावकों मलबे में जिंदगियां तलाश रहे हैं।

 आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। 

बगल की इमारतों को खाली करा लिया गया। मलबे में दबे कुछ छात्रों ने मोबाइल फोन से परिजनों को बचाने की गुहार लगाने वाले कॉल किए हैं। वहीँ दूसरी तरफ बचाव कार्य धीमा हादसे के बाद जेसीबी, बचाव वाहन और दमकल की गाड़ियां मौके पर

PM मोदी ने जताया दुःख 

सत्य निकेतन का हादसा बेहद पीड़ाजनक है। जिन लोगों ने प्रियजनों को खोया उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रशासन पीड़ितों की मदद में तैनात है। नरेंद्र मोदी, पीएम

मोके पर पहुंची CM

घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा दौरा बीच में रद्द कर दिया। उन्होंने दिल्ली की सीएम, पुलिस कमिश्नर और एनडीआरएफ महानिदेशक से बात कर घटना की जानकारी ली। दिल्ली के उपराज्यपाल और सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।