{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Dharmendra Birthday: 8 दिसंबर को धर्मेंद्र मनाएंगे अपना 90वां जन्मदिन, बर्थडे से 16 दिन पहले हीमैन के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट 

धर्मेंद्र को सांस लेने की दिक्कत होने के बाद उनके परिवार ने मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में कुछ दिन भर्ती रहने के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया और कई न्यूज़ चैनलों पर उनकी मौत (Dharmendra death news) की झूठी अफवाहें फैलने से फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके फैंस के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
 
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से सांस लेने की दिक्कत के चलते स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के कारण चर्चा में बने हुए हैं। पिछले लगभग 15 दिनों से धर्मेंद्र के फैंस लगातार भगवान से उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सन 1935 में पंजाब के छोटे से गांव में मास्टर के घर जन्मे धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 वर्ष के हो जाएंगे। धर्मेंद्र ने अपने फ़िल्मी करियर में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में और हिट गाने (Dharmendra song) दिए हैं। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन की घरवालों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अब धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। एनडीटीवी से मिली रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र के स्वास्थ्य (Dharmendra health) में पहले से काफी सुधार है और वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं। जन्मदिन से 16 दिन पहले NDTV से धर्मेंद्र के स्वास्थ्य (Dharmendra health new update)  से संबंधित अपडेट मिलने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

स्वास्थ्य में सुधार के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल से 12 नवंबर को हुए थे डिसचार्ज

धर्मेंद्र को सांस लेने की दिक्कत होने के बाद उनके परिवार ने मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में कुछ दिन भर्ती रहने के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया और कई न्यूज़ चैनलों पर उनकी मौत (Dharmendra death news) की झूठी अफवाहें फैलने से फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके फैंस के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

धर्मेंद्र की मौत (Dharmendra death) की झूठी अफवाहें उड़ने के बाद परिवार ने जताई थी नाराजगी

पिछले दिनों सांस लेने में दिक्कत होने के बाद धर्मेंद्र (Dharmendra health update)  को जब मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, तो कुछ समय बाद कई न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी अफवाहें उड़ने लगी थी। इसके बाद उनके परिवार ने इन अफवाहों को लेकर नाराजगी जताई थी। बता दें कि हीमैन की मौत (Dharmendra death) की झूठी अफवाहें उड़ने के बाद उनकी पत्नी, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल (Isha Deol) ने 11 नवंबर को एक बयान के माध्यम से इन खबरों को झूठा बताते हुए उनके परिवार की प्राइवेसी को सम्मान देने की बात कही थी। इस दौरान उनकी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों की गलती को माफी लायक नहीं होने की बात कही थी।