{"vars":{"id": "114287:4880"}}

16 अगस्त तक हर हाल में करें ये काम, वरना एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए देना होगा ज्यादा पैसे, जानें डिटेल्स 

 

LPG gas cylinder new update:  केंद्र सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। आप भी अगर एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

 इन लोगों को देना होगा ज्यादा पैसे

 जिन लोगों ने अभी तक आपने एलपीजी गैस सिलेंडर का ईकेवाईसी नहीं करवाया है उन्हें अब एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। हरियाणा सहित भारत के तमाम राज्यों में नया नियम लागू हो गया है।

 ई केवाईसी करना है जरूरी

 केंद्र सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ई केवाईसी की प्रक्रिया बेहद ही जरूरी है। अगर आपको गैस सिलेंडर बिना किसी रूकावट के लेना है तो जल्द से जल्द ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें वरना आपको घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी कमर्शियल का रेट देना पड़ सकता है।

 भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार ने लिया है फैसला

 केंद्र सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ईकेवाईसी जो लोग सही समय तक पूरा नहीं करते हैं उन्हें  अब एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। कई बार डेडलाइन बढ़ा दी गई है लेकिन लोगों ने केवाईसी की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं किया जिसके बाद सरकार ने कड़ा फैसला लिया है।