Haryana News: हरियाणा में चौकी इंचार्ज और तीन ASI समेत आठ पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
Haryana News: हरियाणा प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों को लापरवाही महंगी पड़ गई। आपको बता दें कि यमुनानगर में गैंगवार में हुए डबल मर्डर के बाद चौकि इंचार्ज और तीन एएसआईसी समेत 8 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी यमुनानगर ने इस मामले में कड़ा फैसला लिया है।
यमुनानगर जिले में जहां पर यह घटना घटी थी उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी थी। इतने नजदीक चौकी होने के बावजूद कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। जिस कारण से एसपी ने पूरी चौकी पर ही खड़ा फैसला लिया है। चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर एसआई शमशेर को नया चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
गुरुवार को रादौर क्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में सुबह आठ बजे घटी थी घटना
यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में गांव खेड़ी लक्खा सिंह में सुबह करीब आठ बजे बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देते हुए शराब कारोबारी पंकज मलिक और उसके साथियों पर गोलियां बरसाई थी।
जिस स्थान पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था वहां से पुलिस चौकी मात्र 100 कदम की दूरी थी। यह पुलिस चौकी खेड़ी लक्खा नाम से है। बदमाश घटना को अंजाम देकर चले गए लेकिन पुलिसकर्मी पुलिस चौकी से बाहर नहीं निकले जिस पर एसपी ने आज कड़ा फैसला लिया।
यमुनानगर जिले में हुए डबल मर्डर केस में ये पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर जिले में गुरुवार को हुए डबल मर्डर केस में एसपी राजीव देसवाल ने पुलिसकर्मियों की बडी लापरवाही मानते हुए चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह, एएसआई सुरेंद्र व जसवीर, एएसआई सुरेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल कृष्ण, दलवीर, कांस्टेबल रवि, और कांस्टेबल गुलाब को निलंबित कर दिया है। यमुनानगर के एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि लापरवाही के चलते सभी को सस्पेंड कर एसआई शमशेर को चौकी इंचार्ज बना दिया गया है।