{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के फतेहाबाद में इंसानियत हुई शर्मशार, पिता ने स्कूल बैग समेत भाखड़ा नहर में फेंकी बच्ची

खुन्नन गांव में एक शख्स ने अपनी 5 वर्षीय बेटी को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। वहीं बच्ची का शव पंजाब में मिला। इस घटना ने जिले के साथ साथ पुरे हरियाणा को झकझोर के रख दिया है।
 

Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  जानकारी के अनुसार बता दे की जिले के खुन्नन गांव में एक शख्स ने अपनी 5 वर्षीय बेटी को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। वहीं बच्ची का शव पंजाब में मिला। इस घटना ने जिले के साथ साथ पुरे हरियाणा को झकझोर के रख दिया है। 

पुलिस के अनुसार 

पुलिस के अनुसार, खुन्नन गांव के रहने वाले गुरप्रीत बुधवार को स्कूल पहुंचा और अपनी छोटी बेटी गुरनवाज कौर (5) को स्कूल से ले आया।

 वह लड़की को अपनी बाइक पर लगभग 30 किमी दूर रोझांवाली ले गया, जहां उसने बच्ची को स्कूल बैग समेत भाखड़ा नहर में फेंक दिया।  Haryana News

घर लौटने पर उसने परिवार को जानकारी दी। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी पिता कई सालों से मानसिक रूप से परेशान है।

सदर पुलिस और हिसार की SDRF टीमों ने की तलाश 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस और हिसार की SDRF टीमों ने नहर में बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शव पंजाब में फतेहपुर के पास मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। Haryana News