फतेहाबाद में दिनदहाड़े पूर्व सरपंच की गोली मारकर ह्त्या...BJP के पूर्व विधायक के थे करीबी
Haryana Crime Desc: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर आ रही है। बता दे कि यहां शनिवार शाम पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि घटना खाराखेड़ी गांव में अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
आरोपियों कि नहीं हुई पहचान
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि यह घटना खाराखेड़ी गांव में वह एक ढाबे पर बैठे हुए थे। वहीँ हमालवर वारदात को अंजाम देकर मोके से फरार हो गए।
फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हैरान कर देने वाली बात यह कि हरियाणा में दिन प्रतिदिन क्राइम बढ़ता जा रहा है और सरकार कि नाक के निचे बड़ी घटनाएं लगातार घटती जा रही है।
पूर्व विधायक के नजदीकी था सरपंच
बता दें कि मृतक की पहचान राजेंद्र खिलेरी के रूप में हुई है। वह फतेहाबाद के पूर्व विधायक और भाजपा नेता दुड़ाराम के करीबी बताए जा रहे हैं।