{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में सफाई कर्मियों को ₹2000 जोखिम भत्ते का तोहफा, 38 बर्खास्त, 4 कर्मचारी सस्पेंड 

हड़ताल के 33वें दिन सीएम नायब सैनी ने दी बड़ी राहत, ₹2000 जोखिम भत्ते का एलान, 
 

Haryana Strike Update : हरियाणा से एक महीने के ज्यादा समय से चल रही हड़ताल को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 33वें दिन सरकार ने सख्ती के साथ राहत का रास्ता भी खोल दिया।

सोमवार शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक कर पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को 2.000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने का फैसला किया।

 

ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कर्मियों को मिलेगा लाभ 

यह भता तत्काल प्रभाव से लागू होगा और ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों की ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद ही इसका लाभ मिलेगा।
 

इससे पहले दिन में प्रदेशभर में 387 सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए जबकि ड्यूटी पर नहीं लौटने और सफाई कार्य में बाधा डालने के आरोप में 38 पालिका रोल कर्मचारियों को चखस्ति और चार नियमित कर्मचारियों को ससपेंड किया गया।

 

 इनमें 17 महिला कर्मचारी भी हैं। जींद में 12 कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई। इनमें नी पालिका रोल कर्मचारी बर्खास्त व तीन कर्मियों को निलंबित किया गया।
 

 हिसार में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान समेत 7 की बर्खास्त किया गया। 

 

कैथल में पांच कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ एक नियमित कर्मचारी निलंबित किया गया। सोनीपत में 15 को सेवाएं समाप्त की गई। सिरसा में भी एक-एक कर्मचारी बर्खास्त और ससपेंड को किया गया।

 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को काम पर लौटने का अंतिम मौका दिया था। जिसके बाद यह कर्रवाई की गई। 


जोखिम भत्ते के लिए सरकार नहीं देगी वित्तीय सहायता

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ड्यूटी पर लौटने वालों को तत्काल व हड़तालियों को काम पर लौटने के बाद भत्ता दिया जायगा, वहीँ सरकार यह दो हजार रुपये देने का खर्च खुद नहीं उठाएगी, यह नगरपालिका की अपने आंतरिक कोष से उठाना होगा।