सिरसा में पुलिस चौकी के प्रभारी समेत 14 का स्टाफ लाइन हाजिर, मुंशी नामजद
डबवाली (सिरसा)। हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की गोल बाजार पुलिस चौकी में तैनात एएसआई जगजीत सिंह की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद चौकी प्रभारी सत्य नारायण सहित स्टाफ के सभी 14 सदस्यों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसआई कृष्ण कुमार अतरिक्त जिम्मेदारी
इनमें चार होमगार्ड भी शामिल है। यह कार्रवाई एसपी जसलीन कौर ने की है। चौकी की कमान भी चौटाला चौकी के प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार की दी गई। साथ ही मुशी राजवीर पर भी
प्राथमिकी दर्ज
अधिक जानकारी के लिए बता दे की 6तीन अगस्त को एसीबी की कार्रवाई के दौरान उस पर चकमा देकर भागने का आरोप है।
एसीबी के प्रभारी सत्यवान के मुताबिक नशे के साथ पकड़े गए कर्णवीर व अन्य आरोपियों की मदद के एवज में एएसआई रिश्वत मांग रहे थे। इसके बाद एसीबी की टीम ने जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि रिश्वत की रकम एएसआई के पास से बरामद नहीं हुई।