India South Africa Match: भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, 2-1 सीरीज की अपने नाम
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खिल गए वनडे सीरीज के अंतिम मैच में आज भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है। इसमें इसमें भारतीय टीम का एकमात्र विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। भारत की तरफ से यशस्वी जयसवाल 116 रन बनाकर और विराट कोहली 65 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
Dec 6, 2025, 21:48 IST
India-Afrika Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खिल गए वनडे सीरीज के अंतिम मैच में आज भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है। इसमें इसमें भारतीय टीम का एकमात्र विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। भारत की तरफ से यशस्वी जयसवाल 116 रन बनाकर और विराट कोहली 65 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस मैच में रोहित शर्मा ने 20000 रन पूरे किए। रोहित शर्मा ऐसा कारनामा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़ और विराट कोहली द्वारा भारतीय टीम के लिए 20000 रन बनाए हैं। आज साउथ अफ्रीका के साथ विशाखापट्टनम के मैदान पर रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ बैटिंग करने मैदान पर उतरे थे। भारत की तरफ से इस ओपनिंग जोड़ी ने 155 रनों की साझेदारी बनाई। रोहित शर्मा को 75 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के स्पिन बॉलर केशव महाराज ने कैच आउट कराया। इससे पहले रोहित शर्मा ने 15वें ओवर में अपने 20000 इंटरनेशनल रन पूरे किए।
साउथ अफ्रीका ने दिया था भारत को 271 रन का टारगेट
विशाखापट्टनम के मैदान पर आज साउथ अफ्रीका और भारत के बीच हुए तीसरे इंटरनेशनल वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाकर 47.5 ओवर में ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम को 271 रन का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीकी टीम की तरफ से सबसे अधिक 106 रन डिकॉक ने बनाए। अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपनी टीम के लिए 48 रनों का योगदान दिया। 271 रन का टारगेट भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 39वें ओवर में ही पूरा कर लिया।
प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने लिए थे चार-चार विकेट
आज दोपहर में शुरू हुई भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में भारतीय टीम के कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। आज के मैच में पहले बॉलिंग करते हुए भारतीय टीम की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने चार-चार विकेट झटके। अर्षदीप सिंह और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच 155 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। रोहित शर्मा के 75 बनाकर आउट होने के बाद यशस्वी जयसवाल 116 रन पर और विराट कोहली 65 रन पर नॉट आउट रहे। आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज को रोहित शर्मा के रूप में एकमात्र विकेट मिला। इस सीरीज में विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।