India South Africa Test Live: 93 साल के इतिहास में इंडिया की टेस्ट मैच में हुई सबसे बड़ी हार, अफ्रीका ने 408 रन से हराया
Indian-Afrika Test Match: भारतीय टीम पर आज गुवाहाटी में चल रहे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने 408 रन की बड़ी जीत दर्ज की है। क्रिकेट जगत में 93 वर्षों के इतिहास में भारतीय टीम की किसी टेस्ट मैच में यह सबसे बड़ी हार है। जैसा कि हमने आपको पहले की ख़बर में बताया था कि इस मैच में भारतीय टीम अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आई। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कल पहाड़ जैसा 549 रन स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम द्वारा दिए गए टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम 140 रन ही बना सकी और 408 रन से ऐतिहासिक शर्मनाक हार लेकर पवेलियन लौट गई। इससे पहले भारतीय टीम को टेस्ट मैच में सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 में भारत को नागपुर टेस्ट मैच में 342 रनों से हराया था। वहीं पाकिस्तान ने 2006 में कराची में खेले गए टेस्ट मैच में 341 रनों से तीसरी बड़ी और भारत को दी थी।
अफ्रीकी गेंदबाजों ने दूसरी पारी में बरपाया कहर
गुवाहाटी टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम को धराशाई करने वाले अफ्रीकी गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी इंडियन टीम पर कहर बरपाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज साइमन हार्पर के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए। साइमन हार्पर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने गए हैं। साइमन हार्पर ने दो मैचों की सीरीज में कुल 17 विकेट झटके। वहीं इस मैच में पहली पारी में भारतीय टीम पर कर भर पानी वाले जॉनसन को दूसरी पारी में एक विकेट मिला। इसके अलावा के महाराज ने दो विकेट और मुथुसामी ने एक विकेट झटका। भारतीय टीम की तरफ से दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 54 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। रविंद्र जडेजा के अलावा भारतीय टीम की तरफ से कोई भी प्लेयर 20 रन की परी अपने टीम के लिए नहीं खेल पाया।