{"vars":{"id": "114287:4880"}}

IPS अमित बुडानिया के पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत, दर्दनाक हादसे गूंज उठा पूरा इलाका

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।
 

Rajasthan Accident News : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग ११पर हादसा 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की फतेहपुर सीओ नोपाराम भाकर ने बताया कि सीतसर, झुंझुनूं निवासी महावीर प्रसाद जाट (62) कार से कस्बे से मंडावा की ओर जा रहे थे। इस दौरान सदीनसर गांव के पास फतेहपुर- रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रात करीब साढ़े आठ बजे के बीच कार का टायर फट गया। कार असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रोले से जा भिड़ी, जिससे कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।


 मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों व आसपास के निवासियों ने कार चालक महावीर प्रसाद को बाहर निकाला व उप जिला धानुका अस्पताल, फतेहपुर भिजवाया गया। 

चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया व वाहन को थाना में खड़ा करवाया। महावीर प्रसाद का रात को ही पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुःख 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की झालावाड़ एसपी बुड़ानिया के पिता की मौत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

 पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा कि सड़क हादसे में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिताजी महावीर प्रसाद जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं दुःख की घड़ी में अमित जी परिवारजनों को हिम्मत दें।