होटल में रुकने वाले ध्यान दें! बदल गया वेरिफिकेशन का प्रक्रिया, यहां देखें नया नियम
Hotel Check-In Update: आप अगर कहीं घूमने जाते हैं और स्टे होटल में करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अक्सर जब आप होटल में रुकते होंगे तो रिसेप्शन एरिया में आपको अपना आधार कार्ड देना होता होगा लेकिन अब नियमों में बदलाव कर दिया गया है।
अब वेरिफिकेशन की प्रक्रिया नई तरह से लागू की जाएगी। अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी वेरिफिकेशन के लिए देने की आवश्यकता नहीं है बल्कि वेरिफिकेशन का नया नियम लागू होगा।
नई व्यवस्था के अंतर्गत अब होटल में रुकने आए लोगों की पहचान के लिए दूसरे तरीके अपनाए जाएंगे। अब आपको रिसेप्शन एरिया में जाएंगे तो आपका QR CODE या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। अब नया वेरिफिकेशन प्रक्रिया लागू होगी।
अब नहीं देनी होगी आधार की कॉपी?
नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब बार-बार आधार कार्ड की फोटो कॉपी नहीं देनी होगी। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को और भी ज्यादा आसान बना दिया गया है। डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है इसलिए अब होटल में रुकने के लिए डिजिटल वेरिफिकेशन किया जाएगा।
वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बदल जाने से अब फ्रॉड की घटनाएं भी नहीं होगी। बार-बार अपना आधार कार्ड देने से फ्रॉड जैसी घटनाओं का खतरा रहता था लेकिन अब डिजिटल वेरिफिकेशन होने से यह खतरा भी टल जाएगा।