{"vars":{"id": "114287:4880"}}

चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, सरकार ने अचानक बनाया ये नया नियम, देखें

 

 

Sugar Import Rule Change : त्योहार के सीजन नजदीक आ रहे हैं इसके पहले ही चीनी के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चीनी के रेट को कंट्रोल करने के लिए सरकार के द्वारा तगड़ा एक्शन प्लान बनाया गया है। केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात नियमों में बदलाव कर दिया है। केंद्र सरकार के द्वारा कच्ची चीनी की आयत नियमों में संशोधन किया गया है जिसके अंतर्गत चीनी की जमाखोरी पर लगाम लगाया जाएगा।

 चीनी को लेकर नया नियम लागू 

 चीनी के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला इसी बीच सोमवार को सरकार ने आयात के नियमों में संशोधन कर दिया और टैरिफ़ रेट्स कोटा के अंतर्गत देश में लाई गई कच्ची चीनी को 2 महीने के भीतर घरेलू बाजार में बचना जरूरी कर दिया गया है।

 जमाखोरी पर लगेगी लगाम 

 चीनी आयात से जुड़े नियमों में बदलाव की अधिसूचना वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के द्वारा जारी कर दी गई है। सरकार का कहना है कि नए नियम लागू करने का मुख्य उद्देश्य चीनी का जमाखोरी रोकना है। सरकार का कहना है कि नए नियम के लागू होने के बाद उम्मीद है कि चीनी के बढ़ते रेट को कंट्रोल किया जाएगा।

 महीने भर में चीनी के रेट में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी 

 सरकारी आंकड़ों की माने तो सोमवार को चीनी 63.05 रुपए प्रति किलो रहा जो कि पिछले महीने 48.73 रुपए किलो था। चीनी के रेट में सीधे 29 परसेंट की बढ़ोतरी हो गई है वहीं खुदरा मूल्य ₹75 तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा चौकाने वाला है। सरकार का कहना है कि चीनी के रेट में बढ़ोतरी मौसम के मार के वजह से हो रही है।