India South Africa Match live: रोहित शर्मा इंटरनेशनल 20 हजार रन पूरे करने वाले बने चौथे भारतीय खिलाड़ी, 75 रन बनाकर हुए आउट
Rohit Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में चल रहे वनडे सीरीज के अंतिम मैच में आज रोहित शर्मा ने 20000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा ऐसा कारनामा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़ और विराट कोहली द्वारा भारतीय टीम के लिए 20000 रन बनाए हैं। आज साउथ अफ्रीका के साथ विशाखापट्टनम के मैदान पर रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ बैटिंग करने मैदान पर उतरे थे। भारत की तरफ से इस ओपनिंग जोड़ी ने 155 रनों की साझेदारी बनाई। रोहित शर्मा को 75 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के स्पिन बॉलर केशव महाराज ने कैच आउट कराया। इससे पहले रोहित शर्मा ने 15वें ओवर में अपने 20000 इंटरनेशनल रन पूरे किए।
साउथ अफ्रीका ने दिया भारत को 271 रन का टारगेट
विशाखापट्टनम के मैदान पर आज साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे तीसरे इंटरनेशनल वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाकर 47.5 ओवर में ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम को 271 रन का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से सबसे अधिक 106 रन क्वांटम डिकॉक ने बनाए। अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपनी टीम के लिए 48 रनों का योगदान दिया। वहीं भारतीय टीम की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने चार-चार विकेट झटके। अर्षदीप सिंह और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच 155 रन की साझेदारी हुई। वर्तमान में भारतीय टीम 29 और का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर खेल रही है। भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जयसवाल 92 गेंदों में 83 रन और विराट कोहली 14 बोलों में 8 रन बना कर खरीद पर डटे हुए हैं। भारतीय टीम को वर्तमान में 271 रन का टारगेट चेज करने के लिए 120 गेंदों में 92 रनों की आवश्यकता है। भारतीय टीम का एकमात्र विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा है। रोहित शर्मा ने आज 75 रनों की पारी खेली है।