School Holidays: 11 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और दफ्तर , छुट्टी घोषित, जानिए क्या है कारण
School Holidays: दिल्ली के लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। 11 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन शुरू होने वाला है जिसकी वजह से राज्य सरकार ने स्कूलों में छुट्टी का निर्देश जारी किया है। इस दौरान सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
आमतौर पर देखा जाता है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है तो शहर की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ जाती है और इस बार भी ब्रिक्स समिट होने वाला है। ब्रिक्स सम्मेलन में कई बड़े नेता दिल्ली पहुंचने वाले हैं। सरकार के द्वारा सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है इसको ध्यान में रखते हुए 11 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
दिल्ली सरकार के द्वारा प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है इसके साथ ही साथ शिक्षा निदेशालय के द्वारा अपने ऑफिस हेडक्वार्टर और इसके अधीन काम करने वाले जिला स्तर के कार्यालय को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
हालांकि कॉलेज को लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है ऐसे में कॉलेज के छात्रों को सलाह दिया जाता है कि एक बार अपने यूनिवर्सिटी के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको छुट्टी से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।