{"vars":{"id": "114287:4880"}}

School Holidays : लगातार तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर, सरकार ने घोषित की छुट्टी, देखें

 

School Holidays : स्कूली बच्चों की एक बार फिर से मौज होने वाली है। छत्तीसगढ़ में सितंबर के महीने में 3 दिनों तक छुट्टी घोषित की गई है। 4 सितंबर को राज्य में सरकार ने छुट्टी घोषित की थी वहीं अब 14 सितंबर को शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। 14 सितंबर को स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर में छुट्टी रहेगी।

 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और दफ्तर 

 14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज का त्यौहार मनाया जाएगा इस दिन छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज का त्यौहार का विशेष महत्व है। त्यौहार बनाने के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है।

 

 13 सितंबर को भी रहेगी छुट्टी 

 13 सितंबर को रविवार पड़ रहा है ऐसे में स्कूल कॉलेज और कार्यालय में इस दिन भी छुट्टी रहेगी और 14 सितंबर को भी छुट्टी रहेगी ऐसे में लगातार दो दिनों तक स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।

 15 सितंबर को नुआखाई के अवसर पर स्थानीय छुट्टी घोषित 

 

 छत्तीसगढ़ में 15 सितंबर 2026 को नुआखाई त्यौहार मनाया जाएगा। यह छुट्टी पूरे राज्य में एक साथ लागू नहीं होगी बल्कि किसी-किसी जिले में 15 सितंबर को स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। 15 सितंबर वाली छुट्टी के लिए एक बार आपको राज्य सरकार की लिस्ट चेक करनी चाहिए।